महत्वपूर्ण मांगों को लेकर जज सिंह अन्ना ने मुख्यमंत्री जनसभागार और डीआरएम लखनऊ को सौंपा ज्ञापन

महत्वपूर्ण मांगों को लेकर जज सिंह अन्ना ने मुख्यमंत्री जनसभागार और डीआरएम लखनऊ को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

लखनऊ। सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने गुरुवार को विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री जनसभागार और डीआरएम लखनऊ से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री जनसभागार में उन्होंने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एम.एससी. और एम.कॉम. पाठ्यक्रमों की सेमेस्टरवार पुस्तकों की अनुपलब्धता पर चिंता जताते हुए शीघ्र प्रकाशन कराने की मांग का ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही राजेपुर त्रिमुहानी रामेश्वरम घाट पर राजेपुर–विजयीपुर पीपा पुल बनाए जाने की मांग भी रखी।

इसके बाद अन्ना ने डीआरएम लखनऊ को ज्ञापन सौंपकर जंघई–जरौना हाल्ट के बीच रामपुर चौथार गांव में रेल अंडरपास बनाने की मांग की। इस पर डीआरएम ने बताया कि डीएम जौनपुर का पत्रक भी प्राप्त हुआ है और धन उपलब्ध कराने की दिशा में विचार किया जा रहा है।

अन्ना ने जंघई जंक्शन पर दूसरी ओर से प्रवेश (सेकंड साइड एंट्री) और ओवरब्रिज की आवश्यकता का मुद्दा भी उठाया। डीआरएम ने बताया कि इस पर अधिकारियों के स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है।

साथ ही उन्होंने जंघई जंक्शन विश्रामालय में बने शौचालय की टूटी दीवार और पानी रिसाव की समस्या का वीडियो भी डीआरएम को दिखाया। जिस पर डीआरएम ने सेक्शन इंजीनियर को तत्काल कार्रवाई करने और ठेकेदार से जवाब तलब करने के निर्देश दिए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा