गौमाता धरती का मूल आधार : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

सनातनधर्मियों से कहा– एकजुट होकर करें धर्म व गौमाता की रक्षा

पूर्णिया (बिहार)। ज्योतिर्मठ के परमधर्माधीश, ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि “धरती की रक्षा तभी संभव है जब हम गौमाता की रक्षा करें। गौमाता ही धरती और भारत माता का चल प्रतीक हैं।”

पूर्णिया में आयोजित गौमतदाता संकल्प सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे तिरंगा और अशोकचिह्न भारत सरकार के प्रतीक हैं, वैसे ही गौमाता सनातन धर्म का प्रमुख प्रतीक हैं। सात आधारों पर टिकी धरती का पहला आधार गाय है, इसलिए गौमाता की सुरक्षा आवश्यक है।

शंकराचार्य ने कहा कि जब धरती माता असुरों से पीड़ित होती हैं तो वे गौस्वरूप धारण कर भगवान की शरण लेती हैं। तुलसीदास ने भी लिखा है “संग भूमि बेचारी गो तन धारी।” गाय की हत्या सुविचारित ढंग से की जा रही है जबकि गाय के घी से किए गए यज्ञ-हवन से देवता प्रसन्न होकर धर्म की रक्षा करते हैं। इसलिए योजनाबद्ध रूप से गौमाता की रक्षा करना आज समय की मांग है।

उन्होंने कहा कि सनातन समाज में किसी वर्ण को छोटा-बड़ा नहीं कहा जा सकता। “हम चारों वर्ण– ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र– एक ही विराट पुरुष से उत्पन्न हुए हैं। समाज को बांटने की कोशिशें सनातनधर्म विरोधियों की साजिश है। समय आ गया है कि हम आपस के वैमनस्य को त्यागकर मिलकर धर्म और गौमाता की रक्षा करें।”

राजनीति और धर्म पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि संतों को राजनीति से दूर रहने की सलाह देने वाले यह क्यों नहीं कहते कि नेता भी धर्म के क्षेत्र में हस्तक्षेप न करें। मंथरा प्रवृत्ति के विचार समाज को गर्त में ले जा रहे हैं, जिन्हें त्यागना ही होगा।

सभा में मौजूद भक्तों ने शंकराचार्य जी महाराज की चरण पादुका का पूजन और आरती की। इस अवसर पर संकल्प यात्रा संयोजक स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुंदानंद गिरी, श्रीलाल बाबा, श्री नीलमणि, सुबोध चौधरी व देवेंद्र पांडेय ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम की जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय व शैलेन्द्र योगी ने दी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जिलाधिकारी से मिले साहित्यकार अर्पित सर्वेश, भेंट की पुस्तक ‘अर्नू’

    साहित्य और प्रतापगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को लेकर हुई चर्चा, डीएम ने साहित्यिक प्रयासों की सराहना कर दी शुभकामनाएं   प्रतापगढ़। विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक एवं कवि अर्पित सर्वेश शुक्ला…

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र