सिपाही की अभद्रता से नाराज अधिवक्ताओं ने डीसीपी को सौंपा पत्रक

सिपाही की अभद्रता से नाराज अधिवक्ताओं ने डीसीपी को सौंपा पत्रक

पिंडरा : तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल से मुलाकात कर 112 नंबर पर तैनात एक सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि उक्त सिपाही ने तहसील महामंत्री सुधीर कुमार सिंह को उनके गांव में गाली-गलौज कर अपमानित किया।

सुबह लाइब्रेरी भवन में अधिवक्ता एकत्र होकर इस घटना पर आक्रोशित हुए और सामूहिक रूप से डीसीपी से मिलने का निर्णय लिया। अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने दोपहर बाद डीसीपी को पत्रक सौंपते हुए नशे की हालत में सिपाही के दुर्व्यवहार की पूरी जानकारी दी।

डीसीपी ने आश्वासन दिया कि आरोपित सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और कहा कि सुबह तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद अधिवक्ताओं की बैठक सायं चार बजे हुई, जिसमें डीसीपी के आश्वासन से सभी को अवगत कराया गया।

बैठक में तय हुआ कि यदि शनिवार सुबह 9 बजे तक कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता सुबह 10 बजे से तहसील गेट और रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।

डीसीपी से मिलने वालों में अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल, महामंत्री सुधीर कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, विजय शर्मा, जवाहरलाल वर्मा, राजेश पटेल, पंधारी यादव, शैलेंद्र सिंह, राजन सिंह, चंद्रभान पटेल, श्यामशंकर सिंह, एके सिंह, कमल कांत राय, नवीन कुमार सिंह, विवेक पटेल, सुभाष पटेल, प्रमोद कुमार, अजय गुप्ता, कृष्णकांत चौहान सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    लंबित मुआवजा और वर्षों से बकाया वैधानिक ब्याज के भुगतान की उठी मांग; 30 सितंबर को प्रस्तावित धरने की दी जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी (चोलापुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-233…

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    उमरहा निवासी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपा प्रार्थना-पत्र; दबाव, धमकी और कुटिया को नुकसान पहुंचाने समेत कई आरोप लगाए     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा