ग्राम विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अफसरों पर बरसे सीडीओ

ग्राम विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अफसरों पर बरसे सीडीओ

चिरईगांव (वाराणसी)। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को चिरईगांव ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों, लेखपालों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर कई अफसरों की खिंचाई हुई और कड़े निर्देश दिए गए

चांदपुर निवासी मृतक चुल्ली की तीसरी पीढ़ी तक वरासत न होने की शिकायत पर सीडीओ ने संबंधित लेखपाल का वेतन रोकने व कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने में लापरवाही पर एडीओ पंचायत कमलेश सिंह को फटकार लगाई।

सीडीओ ने सभी गांवों में शत-प्रतिशत कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहन चालक को प्रतिमाह पाँच हजार रुपये भुगतान का नियम सख्ती से लागू होगा।

खेतलपुर के सार्वजनिक शौचालय की केयर टेकर ने मानदेय न मिलने और दिव्यांग शौचालय अधूरा रहने की शिकायत की। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए ग्राम प्रधान को फटकार लगाई तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को मौके पर जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक के दौरान ग्राम पंचायत सुल्तापुर की मनरेगा मजदूर महिलाओं ने जॉब कार्ड न मिलने की शिकायत रखी। उनका कहना था कि दो वर्ष से विभाग के चक्कर काट रही थीं। मजदूरों का आक्रोश देख सीडीओ ने तुरंत कार्रवाई कराई और 35 मजदूरों को मौके पर जॉब कार्ड उपलब्ध कराए गए। हालांकि, कार्ड पर केवल नाम दर्ज थे, मजदूरों की उपस्थिति व कार्य विवरण नहीं अंकित था।

बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, डीसी मनरेगा देवेंद्र झा, नायब तहसीलदार शैलेंद्र सिंह, डीसी एनआरएलएम शैलेंद्र सिंह, एबीएसए प्रीति सिंह, खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी सहित अन्य अधिकारी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    लंबित मुआवजा और वर्षों से बकाया वैधानिक ब्याज के भुगतान की उठी मांग; 30 सितंबर को प्रस्तावित धरने की दी जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी (चोलापुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-233…

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    उमरहा निवासी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपा प्रार्थना-पत्र; दबाव, धमकी और कुटिया को नुकसान पहुंचाने समेत कई आरोप लगाए     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा