कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह : अनिल राजभर

कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह : अनिल राजभर

 

सकलडीहा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार को अपने आवास पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस व सपा पर करारा हमला बोला।

 

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस दशकों तक वोटों की हेराफेरी कर सत्ता में बनी रही, अब चुनाव आयोग की पारदर्शी कार्रवाई से उनकी पोल खुल रही है। यही कारण है कि विपक्ष बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृतक और डुप्लीकेट नामों को हटाकर एक सही मतदाता सूची तैयार की जा रही है।

 

सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चार बार सत्ता में रहने के बावजूद वे प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुधारने में विफल रहे। वहीं योगी सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है।

 

ग्रामीणों की फरियाद सुनते हुए मंत्री ने सड़क और मंदिर निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही चेताया कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाईवे निर्माण कार्य नियमानुसार कराने का निर्देश दिया। बिजली विभाग के प्रति मिल रही शिकायतों के समाधान के भी निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर कमलेश यादव, सूरज सिंह, अरविंद, रतेन्द्र राजभर, सुधीर पांडेय, मुन्ना पांडेय, मुन्नी चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र