वाराणसी में वकील-पुलिस विवाद सरकार की नाकामी का प्रमाण – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

वाराणसी में वकील-पुलिस विवाद सरकार की नाकामी का प्रमाण – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

वाराणसी । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी में वकीलों और पुलिस के बीच चल रहे विवाद को भाजपा सरकार की बड़ी नाकामी करार दिया है। उन्होंने कहा कि वकील और पुलिस समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, लेकिन आज दोनों आमने-सामने हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

अजय राय ने आरोप लगाया कि यह सिर्फ प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि सरकार की संवेदनहीनता भी दर्शाता है। उनके मुताबिक वकील केवल पेशेवर वर्ग नहीं, बल्कि न्याय और संविधान की रक्षा करने वाले प्रहरी हैं। जब वही वकील अन्याय और उत्पीड़न का शिकार होते हैं, तो इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला माना जाना चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि काशी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य जनप्रतिनिधि इस मामले पर चुप क्यों हैं? क्या उन्हें वाराणसी के वकीलों का दर्द नहीं दिख रहा?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की कि सरकार तत्काल हस्तक्षेप कर प्रशासन, न्यायिक अधिकारियों और वकील समुदाय के बीच संवाद स्थापित करे, ताकि टकराव की जड़ को पहचानकर स्थायी समाधान निकाला जा सके। साथ ही उन्होंने सभी पक्षों से संयम, विधि-व्यवस्था और संवैधानिक मर्यादा का पालन करने की अपील की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    लंबित मुआवजा और वर्षों से बकाया वैधानिक ब्याज के भुगतान की उठी मांग; 30 सितंबर को प्रस्तावित धरने की दी जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी (चोलापुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-233…

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    उमरहा निवासी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपा प्रार्थना-पत्र; दबाव, धमकी और कुटिया को नुकसान पहुंचाने समेत कई आरोप लगाए     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा