श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महाराज अग्रसेन जयंती

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महाराज अग्रसेन जयंती

वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज की ओर से सोमवार को श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय इंटर कॉलेज, चौखंभा में सूर्यवंशीय, अहिंसा के पुजारी और अग्रोहा गणराज्य के संस्थापक श्री श्री 1008 महाराज अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह का शुभारंभ महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और महाआरती के साथ हुआ।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही महाराज अग्रसेन के आदर्शों पर आधारित भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रकाश जी अग्रवाल ‘सर्राफ’ और विशिष्ट अतिथि राम मोहन दास अग्रवाल ‘राजन भइया’ का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

अतिथियों का स्वागत प्रबंधक पंकज अग्रवाल (एलआईसी) ने किया। उन्होंने कहा कि महाराज अग्रसेन का सिद्धांत समाज में भाईचारे, सहयोग और समानता का संदेश देता है। इसी आदर्श को जन-जन तक पहुंचाना ही इस जयंती का उद्देश्य है।

इस अवसर पर समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ‘हरे कृष्ण ज्वेलर्स’, डॉ. रचना अग्रवाल, शशि बाला साह, राज किशोर चंद अग्रवाल, गरिमा टकसाली, ममता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, मेनका अग्रवाल, श्रुति जैन और संतोष कुमार अग्रवाल ‘आढ़त वाले’ समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम