एसटीएफ ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय असलहा तस्कर, बरामद हुई 10 पिस्टल और 15 मैगजीन

एसटीएफ ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय असलहा तस्कर, बरामद हुई 10 पिस्टल और 15 मैगजीन

वाराणसी। यूपी एसटीएफ ने सारनाथ थाना क्षेत्र के फरीदपुर रिंग रोड अंडरपास के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अंतरराज्यीय असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 10 पिस्टल और 15 मैगजीन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के कुंडेसर चंदनी निवासी प्रशांत राय उर्फ जीतू, नोनहरा थाना क्षेत्र के हुत्सेपुर कोठियां निवासी मुकुंद प्रधान और बिहार के बक्सर जिले के सेमरी थाना क्षेत्र के गंगौली निवासी राहुल ठाकुर शामिल हैं।

एसटीएफ के अनुसार, प्रशांत राय पहले से ही मनबढ़ प्रवृत्ति का अपराधी है। उसने अपने साथी अखंड राय के जरिए गाजीपुर के कुख्यात असलहा तस्कर सुभाष पासी से पिस्टल और कारतूस खरीदे। इसके बाद उसका संपर्क मध्य प्रदेश के खंडवा के कुख्यात असलहा तस्कर विष्णु सरदार से हुआ और प्रशांत ने बड़े स्तर पर असलहा सप्लाई का धंधा शुरू कर दिया।

जांच में पता चला कि प्रशांत सरदार से प्रति असलहा 20-25 हजार रुपये में खरीद करता और गाजीपुर, आसपास के जिले और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में 40-50 हजार रुपये में बेचता था। सप्लाई चेन बनाए रखने के लिए वह अपने साथियों राहुल ठाकुर और मुकुंद प्रधान की मदद लेता और हर चक्कर के बदले उन्हें 4-5 हजार रुपये देता था। एसटीएफ और पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    गंगा की तलहटी से निकाला गया करीब 100 किलो कपड़ा व कचरा, श्रद्धालुओं से नदी में कपड़े न छोड़ने की अपील   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मां गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग