वाराणसी में संगोष्ठी : शिक्षा और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका पर हुआ मंथन

वाराणसी में संगोष्ठी : शिक्षा और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका पर हुआ मंथन

वाराणसी। सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गहनी आयर में बुधवार को समाजशास्त्र विभाग की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्व. श्री जगदीश नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में आयोजित किया गया। विषय था – “समाज में शैक्षिक संस्थान एवं सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका।”

संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के उप-प्रबंधक तथा विशिष्ट अतिथि जन मित्र न्यास के निदेशक श्री लेनिन रघुवंशी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक स्व. सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर हुई।

मुख्य अतिथि ने ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के प्रसार में स्व. सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा है। साथ ही शैक्षिक संस्थानों की सामाजिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि श्री रघुवंशी ने समाज से असमानताओं को मिटाने के लिए मातृशक्ति, छात्रशक्ति, धार्मिक सहिष्णुता और भारतीय सनातन संस्कृति के गौरव को अपनाने की बात कही।

प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में शिक्षा को सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थान और सामाजिक कार्यकर्ता मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

संगोष्ठी में डॉ. सुभाष सिंह यादव, डॉ. अरविन्द आर्य, डॉ. सुरभि श्रीवास्तव, श्री चंचल उपाध्याय एवं सुश्री सुमैय्या आरिफ ने भी अपने विचार रखे। संचालन डॉ. पुष्पा मिश्रा ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    गंगा की तलहटी से निकाला गया करीब 100 किलो कपड़ा व कचरा, श्रद्धालुओं से नदी में कपड़े न छोड़ने की अपील   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मां गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग