गाय में निहित पवित्रता ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी : शंकराचार्य

गाय में निहित पवित्रता ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी : शंकराचार्य

गया, 24 सितम्बर। गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने एवं उनकी रक्षा के संकल्प के साथ चल रही गौमतदाता संकल्प यात्रा सोमवार को गया पहुंची। इस अवसर पर आयोजित संकल्प सभा में ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने हजारों की संख्या में जुटे गौभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि गाय पवित्रता की प्रतिमूर्ति है। यदि गौमाता की रक्षा नहीं की गई तो हम पवित्र और पापमुक्त कैसे रह पाएंगे?

उन्होंने कहा कि जैसे सूर्य की हजारों किरणों में मुख्य किरण प्रकाश देती है, वैसे ही गाय आयुष्य प्रदान करने वाली है। गौमाता से प्राप्त दूध, दही और घृत जीवन को दीर्घायु बनाते हैं। प्राचीनकाल में भोजन से पहले पत्तल पर गौघृत परोसने की परंपरा इसी कारण थी। पंचगव्य के सेवन से मनुष्य पापमुक्त हो जाता है। जहां गाय होती है वहां रोग और पाप का स्थान नहीं होता।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सतयुग के राजा गय की कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान विष्णु की आराधना से वह पवित्रता की प्रतिमूर्ति बने। यज्ञ हेतु उनके शरीर की आहुति से गया की यह धरती पावन हुई और यहां पिंडदान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि गाय और गया दोनों ही पवित्र हैं, और इसी पवित्र धरती से हम सनातन धर्म की रक्षा का धर्मादेश देते हैं।

उन्होंने वर्तमान समय की चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति तेजी से क्षीण हो रही है। चोटी, तिलक और कांछ अब विलुप्त हो चुके हैं। समलैंगिकता अपराध की श्रेणी से बाहर कर दी गई है और अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे समय में धर्मरक्षा हेतु समाज को संकल्पित होकर आगे बढ़ना होगा।

बिहार को क्रांति की धरती बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां से हमेशा नई दिशा मिली है। चाणक्य से लेकर जयप्रकाश नारायण तक, जब-जब जरूरत पड़ी, सत्ता पलटने का कार्य इसी धरती ने किया है।

इस दौरान मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि गया पहुंचने पर भक्त श्री डालमिया एवं मेहरबार परिवार द्वारा शंकराचार्य जी महाराज के चरण पादुका पूजन व आरती की गई। रात्रि विश्राम रामानुज मठ में हुआ।

संकल्प यात्रा में स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुंदानंद गिरी, स्वामी श्रीनिधिररव्यानंद, संयोजक देवेंद्र पांडेय, शैलेन्द्र योगी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा