शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
वाराणसी (पिंडरा)। पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर स्वास्थ्य कारणों से लखनऊ स्थित वेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उनके कुशलक्षेम जानने के लिए पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह मंगलवार को अस्पताल पहुँचे और मंत्री से भेंट की।
विधायक ने मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर एक कर्मठ, जुझारू और समाजहित में सक्रिय रहने वाले जनप्रिय नेता हैं। उनके स्वस्थ होने से प्रदेश की राजनीति और सामाजिक कार्यों में पुनः ऊर्जा का संचार होगा।
डॉ. सिंह ने कहा कि गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग की आवाज बुलंद करने वाले ओमप्रकाश राजभर की सक्रियता हमेशा समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है। उनका स्वास्थ्य लाभ पूरे प्रदेश और समाज के लिए आवश्यक है। इस दौरान विधायक ने अस्पताल प्रशासन से भी मंत्री की देखभाल और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जानकारी ली।




