कृषकों को मिलेगा आधुनिक खेती का ज्ञान, भदोही से रवाना हुआ भ्रमण दल

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पाँच दिवसीय अंतर्राज्यीय दौरे में देखेंगे कृषि नवाचार

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। राष्ट्रीय कृषि विस्तार सुधार परियोजना आत्मा योजना के तहत जनपद के लगभग 100 प्रगतिशील किसानों को पांच दिवसीय अंतर्राज्यीय कृषक भ्रमण कार्यक्रम के लिए मंगलवार को रवाना किया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से दो आरक्षित बसों को हरी झंडी दिखाकर दल को शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

 

कृषि विभाग भदोही व सहयोगी संस्था सदाचार समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भ्रमण का कार्यक्रम 25 से 29 सितंबर 2025 तक चलेगा। इसमें किसानों को अग्रणी कृषि विश्वविद्यालयों और वैज्ञानिक केंद्रों का अवलोकन करने का अवसर मिलेगा।

 

उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि भ्रमण दल प्रयागराज स्थित सैम हिग्गिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय, सुल्तानपुर के कृषि विज्ञान केंद्र और अयोध्या के आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज जैसे संस्थानों का भ्रमण करेगा। इस दौरान किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, उन्नत बीज प्रबंधन, कृषि यंत्रीकरण और मूल्य संवर्धन के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।

 

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि आज का किसान परंपरागत खेती तक सीमित नहीं रह सकता। खेती को लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाना आवश्यक है। ऐसे भ्रमण कार्यक्रम किसानों को व्यावहारिक ज्ञान देकर उन्हें नए मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने किसानों से अपेक्षा जताई कि वे लौटकर जिले के अन्य कृषकों को भी आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग