अस्सी घाट से शुरू हुआ 156 घंटे का महासफाई अभियान

महापौर ने झाड़ू लगाकर किया शुभारंभ, सभी 100 वार्डों में एक साथ चला अभियान

वाराणसी। स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा आयोजित 156 घंटे का महासफाई अभियान रविवार सुबह अस्सी घाट से शुरू हुआ। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने घाट पर पहुंचकर झाड़ू लगाई और सिल्ट सफाई हेतु लगाए गए पंप का निरीक्षण कर अभियान का शुभारंभ किया।

सुबह आठ बजे शुरू हुए इस अभियान में अस्सी घाट से सिल्ट और कूड़े की सफाई की गई। महापौर ने निरीक्षण के बाद स्वयं भी घाट पर झाड़ू लगाकर सफाई की अपील की। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान नगर के सभी 100 वार्डों में एक साथ संचालित किया जा रहा है, जिसमें सड़कों, गलियों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ कूड़ा उठान की व्यवस्था की गई है।

इधर, नवरात्रि के चौथे दिन दुर्गा मंदिर पर नगर निगम की आईईसी टीम ने स्वच्छता जनजागरूकता अभियान चलाया। इसमें लोगों को सिंगल-यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने, घरों में गीला-सूखा कचरा अलग रखने और सड़कों पर कूड़ा न फेंकने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त सविता यादव, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद्र, मुख्य अभियंता आर.के. सिंह, अधिशासी अभियंता अगम कटियार, जोनल स्वच्छता अधिकारी रवि चंद्र निरंजन, विनोद कुमार गुप्ता, गजेंद्र चौहान, संदीप भार्गव, सहायक अभियंता कपिश बुधेलिया, डॉक्यूमेंट मैनेजर प्रीति सिंह, आलोक, अवर अभियंता, पूर्व पार्षद रविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा