प्रदेश के कोटेदारों को मिनिमम इनकम गारंटी चाहिए : गिरीश तिवारी

कोटेदार संघ की बैठक में सरकार से तुरंत निर्णय लेने की मांग, नतीजा न निकला तो सामूहिक इस्तीफा संभव

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। आल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन (कोटेदार संघ) की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को सर्किट हाउस के सामने संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कोटेदारों के लिए मिनिमम इनकम गारंटी योजना लागू की जानी चाहिए। उनके अनुसार प्रत्येक कोटेदार को कम से कम 30,000 रुपये मासिक मिलने चाहिए।

गिरीश तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में कोटेदारों द्वारा राज्य में पारदर्शी खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है, लेकिन आर्थिक रूप से उनका जीवन कठिन होता जा रहा है। इसलिए सरकार को जल्द निर्णय कर योजना लागू करनी चाहिए, ताकि कोटेदारों और उनके परिवारों का भरण-पोषण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो पूरे प्रदेश के कोटेदार सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होंगे।

बैठक में जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह व राजकुमार केसरी, महासचिव विनोद पांडेय, जिला सचिव जमुना प्रसाद, संदीप जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय (सेवापुरी), देवबलि सिंह (काशी विद्यापीठ), दिवाकर दूबे (बड़ागांव), अरुण जायसवाल (आराजी लाइन), सुक्खू प्रसाद (हरहुआं), हरिशंकर यादव (चिरईगांव), पतिराम, होसिला गुप्ता और शिव तिवारी सहित अन्य कोटेदार उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह