पिंडरा में विधायक ने व्यापारियों को जीएसटी दरों में कटौती पर किया जागरूक

व्यापारियों ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया

वाराणसी, पिंडरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में लागू की गई जीएसटी दरों में कटौती को लेकर गुरुवार को पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने पिंडरा बाजार में व्यापारियों को जागरूक किया। व्यापार मंडल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में विधायक ने नई दरों और जीएसटी सुधारों की विस्तृत जानकारी दी।

विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार छोटे और मझोले व्यापारियों, किसानों और आम जनता के हित में लगातार कदम उठा रही है। जीएसटी दरों में यह कटौती सभी वर्गों के लिए राहत प्रदान करेगी और बाजार में सकारात्मक माहौल बनेगा।

इस अवसर पर विधायक ने बाजार के कई दुकानों पर जाकर जीएसटी जागरूकता से संबंधित पोस्टर भी लगाए। व्यापारियों ने विधायक का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया और सरकार के कदमों की सराहना की। इस दौरान व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने पिंडरा बाजार में सड़क और नालियों के बीच इंटरलॉकिंग लगाने की भी मांग की, जिस पर विधायक ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला महामंत्री डॉ. जयप्रकाश दुबे, मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा, अभिषेक राजपूत, दीपक सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद जायसवाल, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र जायसवाल, सुनील जायसवाल, तुषार गुप्ता, सुनील भोज्यवाल, अंशु जयसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा