“सभी धन नष्ट हो सकते हैं, लेकिन विद्या कभी नष्ट नहीं होती” : प्रो. हरिकेश सिंह

जीवनदीप महाविद्यालय में नव प्रवेशी छात्रों के लिए परिचय समारोह आयोजित

वाराणसी। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय के सभागार में गुरुवार को नव प्रवेशी छात्रों के लिए भव्य परिचय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने अपने परिचय के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां दीं और शिक्षकों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जय प्रकाश विश्वविद्यालय बिहार के भूतपूर्व कुलपति और वर्तमान में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के सर्वोच्च पद विजिटर प्रो. हरिकेश सिंह ने छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी प्रकार के धन नष्ट हो सकते हैं, लेकिन विद्या कभी नष्ट नहीं होती। उन्होंने बताया कि जैसा अन्न वैसा मन, जैसा पानी वैसी वाणी होती है। आत्म तत्व, विद्या तत्व और सर्व तत्व का संतुलन मनुष्य को परिपूर्ण बनाता है।

जीवनदीप महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने छात्रों को बताया कि ऑनलाइन शिक्षा के बजाय संस्थान में नियमित कक्षाओं में गुरुजनों के मार्गदर्शन में शिक्षा प्राप्त करना ज्यादा गुणात्मक और प्रभावी है।

इस अवसर पर बीएड, बीटीसी, बीएससी, बीएफए, एमएफए और बीजेएमसी के नव प्रवेशी छात्रों ने परिचय देते हुए अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन बीएड के छात्रों सौरभ और सिमरन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा पांडेय ने प्रस्तुत किया।

इस दौरान संस्थान के वाइस चेयरमैन डॉ. अंशू सिंह, अल्केश सिंह, प्राचार्य डॉ. इन्द्रेश चंद्र सिंह, उप प्राचार्य डॉ. नंदा द्विवेदी, सम्बद्धता निदेशक शैलेश त्रिवेदी, कोआर्डिनेटर अल्का सिंह सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा