डीएवी में डांडिया-गरबा की धूम, श्री बनी डांडिया क्वीन

कॉमर्स विभाग के छात्रों ने स्व. पीएन सिंह यादव मेमोरियल हॉल में फोक और डांडिया प्रतियोगिता में दिखाई धमाकेदार प्रस्तुति

वाराणसी। नवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को डीएवी पीजी कॉलेज में डांडिया और गरबा की धूम देखने को मिली। कॉलेज के कॉमर्स विभाग के छात्रों ने वॉइस ऑफ कॉमर्स एवं स्पर्श के तत्वावधान में स्व. पीएन सिंह यादव मेमोरियल हॉल में आयोजित फोक एवं डांडिया डांस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में छात्र-छात्राओं ने गुजराती गीतों पर नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में फोक डांस और डांडिया दोनों में 17 टीमों ने भाग लिया।

डांडिया में श्री बरनवाल प्रथम, पंखुड़ी दवे द्वितीय एवं श्रेया शर्मा और नव्या बरनवाल तीसरे स्थान पर रहीं। फोक डांस में प्रथम स्थान धनराम गौतम, सूर्यान्शु यादव और अंचल भदौरिया की टीम को मिला। द्वितीय स्थान पर अपूर्वा महन्ता और तृषा कमल, साथ ही श्री बरनवाल, प्रियंका वर्मा और श्रेया शर्मा की टीम रही। तीसरे स्थान पर शिवांग पाल रहे।

विजेताओं को विभागाध्यक्ष प्रो. विजयनाथ दुबे, चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय कुमार सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ. तरु सिंह और डॉ. प्रियंका बहल ने ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. ऋचा गुप्ता, डॉ. सोनल कपूर और डॉ. गोपाल चौरसिया शामिल रहे।

कार्यक्रम में उपाचार्य प्रो. राहुल, प्रो. संजय साह, डॉ. साक्षी चौधरी, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. शान्तनु सौरभ समेत समस्त प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन छात्रा श्राबोनी भट्टाचार्य, नैमिष पटेल और वैष्णवी दीक्षित ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा