रामनगर में तेल कटिंग का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

एसओजी 2 की कार्रवाई में टैंकर चालक समेत आरोपी पकड़े गए, मौके से 525 लीटर डीजल बरामद

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ के पास इंडियन आयल के टैंकर से तेल चोरी के अवैध धंधे का गुरुवार को भंडाफोड़ हुआ। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन और डीसीपी क्राइम सरवणन टी. के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर एसओजी 2 टीम ने छापेमारी कर 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपियों में टैंकर चालक भी शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद पटेल (मिर्जापुर), दिनेश पटेल, दीपक गुप्ता, अजय, भुवनेश्वर पाल (चंदौली), आशीष सिंह उर्फ पप्पू, दीपक कुमार सरोज (जौनपुर) और राजेश सिंह (भदोही) शामिल हैं। मौके से 525 लीटर चोरी का डीजल, 36,200 रुपये नकद, रिपीट मशीन, तेल नापने के बर्तन और कई ड्रम बरामद किए गए।

डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि रामनगर में अन्य स्थानों पर भी तेल कटिंग की सूचनाएं मिली हैं और उनकी जांच जारी है। कार्रवाई के दौरान जिला आपूर्ति विभाग और इंडियन आयल के अधिकारी भी मौजूद रहे।

पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से सटीक लोकेशन का पता लगाकर छापेमारी की, जिससे किसी को भागने का मौका नहीं मिला। पुलिस आयुक्त ने एसओजी 2 की इस सफलता की सराहना की और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस अन्य स्थानों पर तेल कटिंग के मामलों की जांच भी कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    लहरतारा में गैस रिसाव से हादसा, जर्जर मकान बना मौत का जाल   वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में मंगलवार सुबह गैस रिसाव से हुए तेज धमाके के…

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    चोलापुर पुलिस ने हाजीपुर कब्रिस्तान के पास से दबोचा, विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज   चोलापुर (वाराणसी)। थाना चोलापुर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में फूलपुर पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

    ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में फूलपुर पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

    केन्द्रीय कारागार वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर अधिकारी संतुष्ट

    केन्द्रीय कारागार वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर अधिकारी संतुष्ट

    मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

    जाति प्रमाण पत्र निरस्तीकरण के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, पत्ते पहनकर जताया आक्रोश

    जाति प्रमाण पत्र निरस्तीकरण के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, पत्ते पहनकर जताया आक्रोश