प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में राम जन्मोत्सव पर रामलीला मंचन
वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में शुक्रवार को राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी के मार्गदर्शन में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया।
रामजन्म की झलकियों को देख उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पूरा विद्यालय परिसर रामभक्ति के गीतों और जयकारों से गूंज उठा।




