युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़े जाने पर जोर

कार्यशाला में योजनाओं की मिली विस्तृत जानकारी, मुख्य अतिथि रहे अजगरा विधायक त्रिभुवन राम

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से मेरा युवा भारत अभियान के तहत शुक्रवार को सुभाष इंटरमीडिएट कॉलेज स्थित पंडित राम लखन तिवारी सभागार में कार्यशाला आयोजित हुई। अमरावती वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य युवाओं, किसानों, महिलाओं और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, स्टार्टअप इंडिया, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, कौशल भारत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, स्टैंड अप इंडिया और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर विस्तार से जानकारी दी।

विशिष्ट अतिथि जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।

कार्यक्रम का संचालन सृजन चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर विनोद चतुर्वेदी, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कनौजिया, शारदा चतुर्वेदी, विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु चतुर्वेदी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह वीरू, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, उपेंद्र दुबे, विंध्यवासनी उपाध्याय, प्रेम शंकर तिवारी, राणा सिंह, अजय अकेला, राजकुमार कनौजिया व शाहिद समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा