चांदीतारा में कक्षा 11 के छात्र को चाकू मारकर घायल

चांदीतारा में कक्षा 11 के छात्र को चाकू मारकर घायल

 

चंदौली। पीडीडीयू नगर के अलीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर कक्षा 11 के छात्र राज पटेल (17) को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना चांदीतारा गांव स्थित शनि मंदिर के पास हुई। घायल छात्र को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

 

जानकारी के अनुसार, राज पटेल अपने पिता सेठराम पटेल की किराना दुकान पर बैठा था। पिता और परिवार की अन्य सदस्य बनारस सामान खरीदने गए थे, जबकि बेटी की रिंग सेरेमनी भी होने वाली थी। तभी कुछ युवकों ने उसे फोन कर शनि मंदिर पर बुलाया। वहां पहुंचने पर विवाद बढ़ गया और एक युवक ने राज के पेट में चाकू मार दिया। आरोपित मौके से फरार हो गए।

 

राज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

 

क्षेत्राधिकारी डीडीयू नगर कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि घटना छात्रों के बीच पुराने विवाद का नतीजा प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि छात्र की स्थिति अब स्थिर है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और प्रत्येक पहलू की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    65 लाख की लागत से बनेगी बरडीहा-कपसियां संपर्क सड़क

    सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किया शिलान्यास, ग्रामीण विकास को बताया सरकार की प्राथमिकता     चंदौली (धीना)। क्षेत्र के इमिलिया (बरडीहा) गांव में शनिवार को सड़क निर्माण कार्य के…

    आग से तबाह हुए खेत: सकलडीहा में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल राख

    अमावल, मनियारपुर, डैना से टेकापुर-बहरवानी तक आग का कहर; किसान बेहाल, फायर ब्रिगेड तैनाती की मांग   सकलडीहा (चंदौली)। क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में इन दिनों आग किसानों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ