पोखरे में नहाने गया किशोर डूबा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

दोस्तों संग स्नान करने पहुंचा था 14 वर्षीय विनीत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहनी पोस्ता स्थित खजुरहिया पोखरे में मंगलवार को स्नान करने गए 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

टेढ़वा मधुपुर, थाना राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) निवासी विनीत मौर्य अपने दो दोस्तों सनी देओल (13) और हिमांशु (15) के साथ पोखरे में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथी बच्चों ने शोर मचाकर मदद के लिए पुकारा।

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद विनीत को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही सोनभद्र और नौगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

किशोर की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने पोखरे पर सुरक्षा के इंतजाम और बच्चों की निगरानी की जरूरत बताई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंगल में भालू के हमले से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    जयमोहनी रेंज के जंगल में लकड़ी लेने गया था युवक, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव   SHREE 7NEWS, नौगढ़ (चंदौली)। थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी राजू वनवासी (28) की…

    आजाद बिंद हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    आर्थिक युवा बिंद महासभा ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई, परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी की उठाई मांग   SHREE 7NEWS, चंदौली। आजाद बिंद हत्याकांड को लेकर आर्थिक युवा बिंद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास