चौबेपुर-बलुआ मार्ग पर हुआ हादसा
चौबेपुर (वाराणसी)। बर्थरा कला गांव में शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी हंसराज राम मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौबेपुर-बलुआ मार्ग पर टावर के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल हंसराज को ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा नरपतपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।





