आठ करोड़ की लागत से बनेगा बड़ागांव थाने का नया भवन, भूमिपूजन संपन्न

आठ करोड़ की लागत से बनेगा बड़ागांव थाने का नया भवन, भूमिपूजन संपन्न

वाराणसी: बड़ागांव थाना परिसर में आठ करोड़ की लागत से बनने वाले तीन मंजिला नए भवन का भूमिपूजन शनिवार को विधायक डॉ. अवधेश सिंह और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

नए भवन में भूतल व प्रथम तल पर मालखाना, पुरुष व महिला बंदीगृह, स्टाफ रूम, एसआई कक्ष, प्रभारी निरीक्षक कार्यालय, शिकायत एवं पूछताछ केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं द्वितीय तल पर स्टोर, किचन, बैरक, प्रधान लिपिक कक्ष और मीटिंग हाल की व्यवस्था होगी।

इससे पूर्व पुलिस आयुक्त ने मिशन शक्ति केंद्र का लोकार्पण किया। मौके पर उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में मौजूद छात्राओं से सवाल पूछे। फत्तेपुर की कक्षा नौ की छात्रा ज्योति ने सभी नंबर सही-सही बताए तो सीपी ने उसकी सराहना करते हुए कहा कि यह बच्ची आगे चलकर अधिकारी बनेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि शक्ति केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों को शीघ्र ही सीयूजी मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके बाद पुलिस आयुक्त ने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों, शोहदों और अपराधियों की सूची का अवलोकन किया।

इस अवसर पर डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल, एडीसीपी वैभव वांगड़, एसीपी प्रतीक कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह, सतेंद्र सिंह, डॉ. जेपी दूबे और पवन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा