भदोही : जीएसटी सुधारों से छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत, गोपीगंज में बोले मंत्री ए.के. शर्मा

भदोही : जीएसटी सुधारों से छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत, गोपीगंज में बोले मंत्री ए.के. शर्मा

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने रविवार को गोपीगंज मार्केट में व्यापारियों और आमजन से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू हुए जीएसटी सुधार देश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देंगे। खासकर छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

मंत्री ने बताया कि जीएसटी की पुरानी जटिल कर प्रणाली को सरल बनाते हुए अब केवल दो दरें (5% और 18%) रखी गई हैं। इससे टैक्स भरने में होने वाली उलझनें खत्म होंगी और कारोबारियों का समय व धन दोनों बचेंगे। दूध, पनीर, शैम्पू, साबुन, टूथपेस्ट, बच्चों के सामान और साइकिल जैसे जरूरी घरेलू सामान पर कर घटाकर 5 प्रतिशत या शून्य कर दिया गया है। वहीं किसानों के लिए ट्रैक्टर, टायर, कीटनाशक और सिंचाई उपकरण पर कर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी बड़ी राहत दी गई है। व्यक्तिगत जीवन व स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है, जबकि दवाइयों, ऑक्सीजन और टेस्ट किट पर टैक्स में भारी कमी की गई है। गाड़ियों और टू-व्हीलरों पर जीएसटी घटाकर 28 से 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे त्योहारों के समय बाजार की रौनक और बढ़ेगी। शिक्षा सामग्री जैसे कॉपियां, पेंसिल और नक्शे अब पूरी तरह कर-मुक्त कर दिए गए हैं।

इसके साथ ही सरकार ने विलासिता और नशे की वस्तुओं पर कर बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया है। तंबाकू पर सेस तब तक जारी रहेगा जब तक मुआवजे का ऋण पूरा नहीं चुकता।

मंत्री ने बताया कि नए सुधारों से व्यापारियों के लिए रजिस्ट्रेशन आसान हुआ है, रिफंड व्यवस्था तेज (90% ऑटो-अप्रूव) हो गई है और एमएसएमई व निर्यातकों को खास राहत मिलेगी। उन्होंने इसे “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” और “ईज ऑफ लिविंग” दोनों की दिशा में बड़ा कदम बताया।

कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों और ग्राहकों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि सुधारों से व्यापार में पारदर्शिता, कारोबार में सुगमता और उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है।

इस मौके पर सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद, विधायक विपुल दुबे, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व व्यापारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तिरंगा रैली, वंदे मातरम् गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल अभियान से बढ़ेगी जनभागीदारी     रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। जनपद में 9…

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    सोशल मीडिया पोस्ट में लगाया भाजपा नेताओं से गुप्त मुलाकात का आरोप, कहा— यदि भाजपा की विचारधारा पसंद है तो खुलकर सदस्यता लें   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। औराई विधानसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह