महिला सुरक्षा जागरूकता हेतु मैराथन दौड़ का आयोजन, 200 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

महिला सुरक्षा जागरूकता हेतु मैराथन दौड़ का आयोजन, 200 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही : मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत रविवार को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर भदोही में भव्य मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। “Run For Empowerment” शीर्षक से आयोजित यह दौड़ पुलिस लाइन ज्ञानपुर से शुरू होकर एसपी कैम्प कार्यालय सरपतहां स्थित स्पोर्ट्स हब तक संपन्न हुई।

 

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी दौड़ में प्रतिभाग कर महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में डीजे मौर्य इंटर कॉलेज देवनाथपुर लक्ष्मण पट्टी की लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया।

 

दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाली शीर्ष 10 प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया, जबकि शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

विजेता प्रतिभागी : प्रथम – मीता बिंद, द्वितीय – पार्वती यादव, तृतीय – खुशी यादव, चतुर्थ – खुशी सरोज, पंचम – काजल बिंद, षष्टम – नंदिनी बिंद, सप्तम – पिंकी बिंद, अष्टम – कुसुम, नवम – पिंकी बिंद, दशम – श्रुति यादव।

 

अपने संबोधन में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत हर थाने में महिला हेल्पडेस्क और शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है, जहां महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    सुरिंदर यादव–विजय यादव की हिट जोड़ी फिर साथ, मणि भट्टाचार्य व प्रेम सिंह समेत कई कलाकार आएंगे नजर   रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। भोजपुरी सिनेमा में अपनी सफल फिल्मों के…

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तिरंगा रैली, वंदे मातरम् गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल अभियान से बढ़ेगी जनभागीदारी     रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। जनपद में 9…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर