गांधी-शास्त्री जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, भगवती धाम इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, भगवती धाम इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम

वाराणसी। खरगीपुर स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर दुनिया को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज को सत्य, नैतिकता और शांति के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन वर्तमान समय में भी उतना ही प्रासंगिक है जितना स्वतंत्रता संग्राम के दौरान था।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का जीवन सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का अनुपम उदाहरण है। उनका नारा “जय जवान, जय किसान” आज भी भारत की आत्मनिर्भरता और शक्ति का मूल आधार है।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि हम सभी गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्र के विकास में सहयोगी बनें।

इस अवसर पर कैलाश नाथ यादव, रणजीत प्रताप सिंह, अजय यादव, पंकज सिंह, रामजनम यादव, आशीष सहित कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएँ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन