महिला सशक्तीकरण के तहत फेक फोन कॉल से किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी गई साइबर ठगी से बचाव की जानकारी

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के ग्राम सभा चौबेपुर स्थित पंचायत भवन पर रविवार को मिशन शक्ति और महिला सशक्तीकरण के तहत साइबर क्राइम के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व चौबेपुर थाने की सब इंस्पेक्टर पूजा गुप्ता और महिला कांस्टेबलों ने किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को डायल 112, 108 और 1076 जैसी आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी और फेक फोन कॉल से सतर्क रहने की अपील की।

उन्होंने बताया कि आजकल ठग महिलाओें को झांसा देकर ठगी कर रहे हैं—जैसे कि आवास पास कराने, विदेश यात्रा कराने, बैंक लोन दिलाने, पति के एक्सीडेंट या लॉटरी निकलने का झांसा देकर बैंक डिटेल या पैसे ऐंठे जा रहे हैं। ऐसे मामलों में किसी भी अनजान कॉल पर विश्वास न करने और तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई।

सब इंस्पेक्टर पूजा गुप्ता ने कहा कि “ऐसे कॉल से डरें नहीं, बल्कि सतर्क रहें — स्थानीय पुलिस हर समय आपकी सहायता के लिए तैयार है।”

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राघवेन्द्र जयसवाल उर्फ गोलू, पंचायत सहायक माधुरी यादव, सुनीता यादव, सारदा देवी, प्रेम, सुशीला देवी, चंदा देवी, सुमन बनवासी, गीता देवी, संजय यादव, ओमप्रकाश, सूरज मौर्य सहित अनेक ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को साइबर अपराधों के प्रति सजग बनाना और उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला