501 महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हेतु नगर में उमड़ा श्रद्धा का सागर

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 501 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे और रथ-डमरू दल के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। श्रद्धा और उत्साह से भरे इस आयोजन में क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा।

सुबह 10 बजे सन साइन पब्लिक स्कूल खेल मैदान से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आरंभ संस्थापक दिव्य गुरु श्री आशुतोष जी महाराज की पूजा-अर्चना से किया गया। इसके पश्चात यात्रा गौरा उपरवार रोड होते हुए चौबेपुर के पुराने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर पहुंची, जहां भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे ने शंखनाद कर हरी झंडी दिखाते हुए यात्रा को रवाना किया।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। चौबेपुर चौराहा पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश चौबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष एन.पी. जायसवाल (नन्हें), स्वर्णकार समाज अध्यक्ष प्रदीप कुमार सोनी (राजू सेठ), अमित सेठ, अतुल चतुर्वेदी और शिवा यादव ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

बलुआघाट रोड और स्टेशन रोड होते हुए यात्रा पुनः कार्यक्रम स्थल सन साइन पब्लिक स्कूल मैदान पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्वामी अर्जुनानंद जी (पूर्वांचल कोऑर्डिनेटर) और स्वामी हरिप्रकाशानंद जी (वाराणसी जोन कोऑर्डिनेटर) की उपस्थिति में कलश स्थापना की गई।

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य अन्नपूर्णा सिंह के पुत्र सिद्धार्थ सिंह, मुख्य यजमान और पूर्वांचल के उद्योगपति चंद्रशेखर तिवारी (मून), त्रिज्या तिवारी, संतोष बरनवाल, विनोद चतुर्वेदी, संतोष कन्नौजिया, सोनू कन्नौजिया, शिवम भइया सहित वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, जौनपुर एवं अन्य जनपदों के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भक्तिमय संगीत, पुष्पवर्षा और धार्मिक उत्साह के बीच सम्पन्न यह कलश यात्रा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह