देशभक्ति गीतों के साथ स्वयंसेवकों ने किया संघ का शताब्दी संचलन

‘संगठन गढ़ें चलो’ के नारों से गुंजायमान हुआ सोनबरसा बाजार

 रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चिरईगांव खंड द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को बर्थरा मंडल का पथ संचलन कार्यक्रम सोनबरसा बाजार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में संचलन करते हुए देशभक्ति का संदेश दे रहे थे।

संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने “संगठन गढ़ें चलो” और “उठो जवानो, देश की वसुंधरा पुकारती” जैसे देशभक्ति गीतों से वातावरण को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। स्थानीय लोगों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में अखिलेश जी ने संघ की स्थापना, उद्देश्य और राष्ट्रभक्ति के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे प्रेमशंकर जी ने “संघे शक्ति कलियुगे” के महत्व को रेखांकित किया। वहीं कार्यवाह विनय जी ने संघ के पंच प्रण—कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी जागरण और नागरिक कर्तव्यों—पर विस्तृत विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संयोजन पवन चौबे, अवनीश पाठक, बिट्ठल सिंह, संतोष, श्रीनारायण जी, सावन, प्रवीण श्याम, मोनू आदि ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों स्वयंसेवक अनुशासन और देशभक्ति की मिसाल पेश करते हुए उपस्थित रहे।

पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र