पत्रकारों को गुजारा भत्ता और कैशलेस इलाज की सुविधा मिले: घनश्याम पाठक

पत्रकार प्रेस क्लब तहसील सदर की बैठक में विशाल चौबे बने अध्यक्ष

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चोलापुर (वाराणसी)। पत्रकार प्रेस क्लब तहसील सदर इकाई की बैठक रविवार को चोलापुर बाजार स्थित श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल के हाल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पत्रकार प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह “सोनू” ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष पवन पांडे एवं अनीश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

 

बैठक के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने कहा कि पत्रकारिता आज अनेक चुनौतियों के दौर से गुजर रही है। पत्रकार समाज का आईना हैं, इसलिए उनके सुरक्षा, सम्मान और सुविधा के लिए ठोस कदम उठाए जाने आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को पत्रकारों के लिए गुजारा भत्ता, कैशलेस इलाज और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी चाहिए।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कर पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से आपसी एकता और पत्रकार प्रेस क्लब (PPC) की मजबूती पर बल देने की अपील की ताकि पत्रकार समाज की सशक्त आवाज़ बन सकें।

 

बैठक में विशाल चौबे को सर्वसम्मति से तहसील सदर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया, जिसके बाद उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश संयोजक मनीष दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू सिंह व संतोष पांडे, प्रदेश महासचिव पवन त्रिपाठी, संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रवक्ता मुकेश मिश्रा, पूर्वांचल अध्यक्ष प्रवीण चौबे, मंडल अध्यक्ष आफताब आलम, जिलाध्यक्ष पवन पांडे, विनय मौर्य, देवमणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र चौबे, राजेश सिंह, संतोष पांडे, अनीश मिश्रा, अरुण मिश्रा, सुधीर उपाध्याय, विशाल चौबे, जन्मेजय सिंह, रूपक चौबे, मधुकर मिश्र, बृजेश मिश्रा, राहुल सेठ, नीरज गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

 

बैठक का समापन पत्रकार एकता के संकल्प और प्रदेश नेतृत्व के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र