पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय, ब्लॉक अध्यक्ष मयंक मिश्रा ने गांव-गांव जाकर टटोली जनता की नब्ज

चिरईगांव ब्लॉक में तेज हुई कांग्रेस की “गांव चलो” मुहिम, संगठन को मजबूत करने पर जोर

चिरईगांव (वाराणसी)। आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। ब्लॉक अध्यक्ष मयंक मिश्रा के नेतृत्व में रविवार को पार्टी पदाधिकारियों की टीम ने चिरईगांव ब्लॉक की विभिन्न ग्राम सभाओं का दौरा कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात की।

इस दौरान सधयां में प्रदीप पाण्डेय, पतेरवों में गिरिधारी पाल, नई बाजार में शुभम विश्वकर्मा, जयरामपुर में राकेश कुमार मिश्रा और आशीष मिश्रा, पुरनपट्टी में राजेश उपाध्याय और सुरेंद्र पाण्डेय, उमरहा में मोहम्मद साबिर और मोहम्मद अख्तर, तथा सीवी में अशोक कुमार पाण्डेय समेत कई प्रमुख कार्यकर्ताओं से संगठन की स्थिति पर चर्चा की गई।

ब्लॉक अध्यक्ष मयंक मिश्रा ने बताया कि यह दौरा केवल संगठनात्मक समीक्षा भर नहीं था, बल्कि जनता की नब्ज टटोलने और स्थानीय मुद्दों को समझने का प्रयास भी था। उन्होंने कहा कि “पंचायत चुनाव ही वह पहली सीढ़ी है, जिससे पार्टी गाँव-गाँव तक अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है।”

दौरान दौरे में ग्रामीणों ने कांग्रेस को लेकर सकारात्मक रुख और समर्थन दिखाया। लोगों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और पार्टी को एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरने के लिए कई सुझाव दिए। कार्यकर्ताओं ने भी बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने की रणनीति पर चर्चा की।

मयंक मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता का भरोसा जीतकर उनकी सेवा करना है। उन्होंने बताया कि “गांव चलो अभियान” के तहत यह जमीनी संपर्क अभियान आगे भी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में इसे और गति दी जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह