बारिश से चुकहां गांव में जलभराव, ग्रामीणों ने चौबेपुर-बलुआघाट रोड किया जाम

10 वर्षों से बदहाल निकासी व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा, महिलाएं-बच्चे भी उतरे सड़क पर

चौबेपुर (वाराणसी)। लगातार हो रही बारिश के चलते चौबेपुर क्षेत्र के चुकहां गांव में जबरदस्त जलभराव हो गया है। स्थिति यह है कि कई घरों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। नाराज ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह चौबेपुर-बलुआघाट मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की मांग को लेकर सड़क पर बांस बांधकर यातायात रोक दिया। इस दौरान महिलाएं और बच्चे भी सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। जाम की वजह से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

चुकहां गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित सोनकर बस्ती में जल निकासी की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बारिश में यहां के घरों और दरवाजों पर पानी भर जाता है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। यह समस्या पिछले 10 वर्षों से लगातार बनी हुई है, लेकिन अब तक किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने स्थायी समाधान नहीं किया।

बीते दो दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद सोनकर बस्ती पूरी तरह जलमग्न हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।

सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाने का प्रयास किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र