मृदा परीक्षण अभियान का शुभारंभ, कादीपुर व बर्थरा खुर्द में लिये गये 42 नमूने

मृदा परीक्षण अभियान का शुभारंभ, कादीपुर व बर्थरा खुर्द में लिये गये 42 नमूने

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत नेशनल मिशन ऑन सॉयल हेल्थ एंड फर्टिलिटी के तहत सोमवार को चौबेपुर क्षेत्र में मृदा परीक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कादीपुर कला और बर्थरा खुर्द गांवों में कुल 42 मृदा नमूने एकत्र किये गये।

सहायक विकास अधिकारी (कृषि) केशव प्रसाद यादव ने बताया कि अभियान के तहत चौबेपुर, बहादुरपुर, पानापुर, बर्थरा खुर्द, कादीपुर और मुनारी गांवों का चयन किया गया है। प्रत्येक गांव में 100 किसानों के खेतों की मिट्टी की नि:शुल्क जांच की जायेगी, ताकि किसानों को उनकी भूमि की उपजाऊ क्षमता और आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी मिल सके।

उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के प्रथम चरण में खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने कादीपुर कला गांव में मोबाइल ऐप के माध्यम से 22 नमूने लिये, जबकि सहायक तकनीकी प्रबंधक पंकज भास्कर ने बर्थरा खुर्द गांव में 20 नमूने एकत्र किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

देवमणि त्रिपाठी ने बताया कि शासन स्तर से मृदा परीक्षण अभियान चार चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण सोमवार को सम्पन्न हुआ, जबकि दूसरा चरण 30 अक्टूबर, तीसरा 3 नवम्बर और चौथा 5 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए कृषि विभाग की पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

अभियान के दौरान संकटा सिंह, रमाशंकर मौर्य, जयनारायण सिंह, बबलू सहित कई किसान उपस्थित रहे और मृदा परीक्षण की प्रक्रिया को देखा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन