धौरहरा से कैंट बस सेवा बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

एक सप्ताह में संचालन का मिला आश्वासन, नहीं हुई कार्रवाई तो अशोक सिंह करेंगे आमरण अनशन

 चौबेपुर (वाराणसी)। धौरहरा से कैंट तक बस संचालन बंद होने से नाराज ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को धौरहरा गांव स्थित शहीद राम अवतार सिंह की प्रतिमा स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। यह बस सेवा मनमोहन सिंह सरकार के समय शुरू की गई थी, जो चार माह पूर्व प्रशासन द्वारा बंद कर दी गई।

धरना का नेतृत्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं शिवपुर विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। नेताओं ने आरोप लगाया कि बस सेवा बंद होने से धौरहरा, टिकरा, कादीपुर, रामापुर, अमौली सहित आसपास के गांवों के लोगों को शहर आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार जिलाधिकारी वाराणसी से वार्ता की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, समाधान नहीं। उन्होंने कहा कि “यदि एक सप्ताह के भीतर बस संचालन शुरू नहीं हुआ तो मैं रोडवेज बस अड्डे के सामने अन्न-जल त्याग कर आमरण अनशन शुरू करूंगा।”

धरने के दौरान रोडवेज के आरएम ने अशोक सिंह से फोन पर वार्ता कर एक सप्ताह में बस सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

ग्राम सभा टिकरा की एक बुजुर्ग महिला ने रविदास मंदिर निर्माण की मांग रखी, जिस पर अशोक सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “मैं पूरे धौरहरा ग्राम को साक्षी मानकर प्रतिज्ञा करता हूं कि यह मंदिर जल्द ही बनेगा। यदि अधिकारी मंदिर नहीं बनवाते, तो जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद पहला कार्य मंदिर निर्माण ही होगा।”

अशोक सिंह ने यह भी कहा कि धौरहरा से कैंट बस सेवा शुरू होने के बाद अगली मांग कैंट से गाजीपुर व बलिया तक बस संचालन की होगी, ताकि ग्रामीणों को सुगम परिवहन सुविधा मिल सके।

धरने में कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष राजीव कुमार राजू राम, जिला महासचिव योगेन्द्र प्रताप सिंह, जिला सचिव वीरेंद्र प्रताप, जिला महासचिव रमेश सिंह, जिला सचिव अमरनाथ मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह