चुमकुनी गांव में मिला युवक का कंकाल, हत्या की आशंका पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, फॉरेंसिक जांच शुरू

 

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के चुमकुनी गांव में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच एक युवक का कंकाल देखा। सूचना पाते ही चौबेपुर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

 

बताया जा रहा है कि यह कंकाल दो माह से लापता राजकुमार उर्फ गुड्डू गौड़ (39 वर्ष) का है, जो बीते 14 अगस्त 2025 से रहस्यमय तरीके से गायब था। पुलिस ने बताया कि कंकाल गांव के ही राय सिंह के मकान के पीछे घास के बीच मिला। वहीं, मौके से एक काले रंग की शर्ट और लोअर भी बरामद हुई। मृतक की पहचान उसके पुत्र ने कपड़ों के आधार पर की।

घटना की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और बाबतपुर–चौबेपुर मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि गुड्डू गौड़ की हत्या भूमि विवाद के चलते की गई है।

 

परिजनों ने गांव के ही रविन्द्र, जितेन्द्र, वरुण और राहुल पुत्रगण स्व. केदार तथा हीरमनी देवी पर हत्या का आरोप लगाया। परिवार का कहना है कि विवाद को लेकर आरोपी पक्ष उन्हें मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहा था। मृतक के पिता रामजी गौड़ ने बताया कि बेटे के गायब होने की जानकारी उन्होंने 15 अगस्त को थाने में दी थी, लेकिन पुलिस ने केवल गुमशुदगी दर्ज कर खानापूर्ति कर दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि थाने के एक उपनिरीक्षक ने सुलह का दबाव बनाया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त वाराणसी से भी की थी, परंतु परिणाम नहीं निकला।

 

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी सारनाथ विधुष सक्सेना मौके पर पहुंचे और बताया कि बरामद नरकंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने कहा कि “पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।”

 

वहीं, चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और आश्वासन दिया कि “जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

 

ग्रामीणों ने मांग की कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और मृतक के परिवा र को न्याय मिले।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में कोर्ट ने शर्तों के साथ दी राहत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल…

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में शिवपुर क्षेत्र में निकली यात्रा, संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): संत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान