समाजवादी पार्टी ने शिवपुर विधानसभा अध्यक्ष पद पर अक्षय कुमार यादव ‘बबलू’ की नियुक्ति की, कार्यकर्ताओं में उत्साह
चौबेपुर (वाराणसी)। समाजवादी पार्टी ने शिवपुर विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अक्षय कुमार यादव ‘बबलू’ की नियुक्ति की है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एन.पी. जायसवाल (नन्हें) ने अक्षय कुमार यादव को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि अक्षय यादव एक ईमानदार, कर्मठ और जुझारू नेता हैं, जिनकी नेतृत्व क्षमता पर पार्टी को पूरा भरोसा है।

नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर बधाई देने वालों में दिलावर यादव, जितेंद्र यादव, प्यारे यादव, लल्ला यादव, डॉ. रामावतार, लालमन, संदीप, हीरा लाल मौर्य, आकाश मौर्य, रवींद्र और ऋषिकेश सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।




