चोलापुर के श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल के चार छात्रों का प्रदेश कैरम टीम में चयन

चोलापुर के श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल के चार छात्रों का प्रदेश कैरम टीम में चयन

चोलापुर (वाराणसी)। श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल, चोलापुर के चार छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश की कैरम टीम में स्थान हासिल किया है। इन छात्रों का चयन आगामी 50वीं जूनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप 2025 के लिए हुआ है, जो 1 से 4 नवम्बर तक लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जाएगी।

विद्यालय की तीन छात्राएँ अंशिका सिंह, वैशाली वर्मा और शिक्षा मिश्रा प्रदेश की बालिका टीम में चयनित हुई हैं, जबकि कुणाल गोस्वामी का चयन बालक टीम में हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय और पूरे चोलापुर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह, सहायक निदेशक दिव्या सिंह और हेड मिस्ट्रेस रिचा मिश्रा ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने भी विद्यालय की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

जानकारी के अनुसार, चयनित खिलाड़ी 30 अक्टूबर को बुंदेलखंड एक्सप्रेस से प्रदेश टीम के साथ ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों को उम्मीद है कि छात्र अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक