नवागत नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संभाला कार्यभार, देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा

नवागत नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संभाला कार्यभार, देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा

वाराणसी नगर निगम के नवागत नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने नगर निगम कार्यालय में विभागीय अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

नगर आयुक्त ने आगामी देव दीपावली (5 नवम्बर) को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी घाटों पर बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और घाटों पर लगे सभी पोलों की लाइटें दुरुस्त कर दी जाएं। नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा और सुधार करने के निर्देश भी दिए गए।

श्री नागपाल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था, मॉडल वार्डों में चल रहे कार्यों तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाया जाए तथा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का कार्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि कार्यालय आने वाले नागरिकों से संयमित और विनम्र व्यवहार किया जाए तथा उनके कार्य समयबद्ध तरीके से निपटाए जाएं, जिससे नगर निगम की छवि सुदृढ़ हो। उन्होंने खाली पदों पर तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद श्री नागपाल ने विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिखरी हुई पत्रावलियों को व्यवस्थित ढंग से रखने तथा कार्यालयों में बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक एवं निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त सविता यादव, विनोद कुमार गुप्ता, संगम लाल, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द्र, जितेन्द्र कुमार आनंद, मुख्य अभियंता आर.के. सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. चौधरी, महाप्रबंधक जलकल अनूप सिंह, सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और नागरिकों को स्वच्छ एवं सुंदर वाराणसी का अनुभव दिलाने के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य करें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा