नवागत नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गिनाईं कार्य प्राथमिकताएँ, स्वच्छता और सड़क मरम्मत पर रहेगा विशेष जोर

नवागत नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गिनाईं कार्य प्राथमिकताएँ, स्वच्छता और सड़क मरम्मत पर रहेगा विशेष जोर

वाराणसी। नगर निगम के नवागत नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को पदभार ग्रहण करने के बाद प्रेस वार्ता कर अपनी कार्य प्राथमिकताएँ साझा कीं। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था, सड़क मरम्मत और नागरिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि लिगेसी वेस्ट निस्तारण के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाराणसी की फ्लोटिंग पॉपुलेशन को ध्यान में रखते हुए सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही नव-विस्तारित वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा चल रही परियोजनाओं को गति देने के निर्देश दिए गए हैं।

श्री नागपाल ने कहा कि शहर में पार्किंग व्यवस्था सुधारना और अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

नगर आयुक्त ने कहा कि घाटों की सफाई और गंगा की पवित्रता बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। नागरिकों की शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेने तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को फोन कॉल का उत्तर अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए गए हैं।

श्री नागपाल ने यह भी कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाएगा ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर निगम की कार्यशैली में पारदर्शिता और जवाबदेही लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी, जिससे नागरिकों का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा