दुर्गा मंदिर मुरली में होगा पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव

दुर्गा मंदिर मुरली में होगा पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव

चोलापुर (वाराणसी)। परम वंदनीया माताजी के जन्म शताब्दी समारोह के अनुयाज क्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार चोलापुर के तत्वावधान में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान माँ दुर्गा मंदिर, मुरली (चोलापुर) परिसर में संपन्न होगा।

आयोजकों के अनुसार, प्रथम दिवस 1 नवम्बर (शनिवार) को सायं 4:30 बजे से 7:30 बजे तक विराट दीप महायज्ञ एवं प्रवचन का आयोजन होगा। वहीं 2 नवम्बर (रविवार) को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक गायत्री महायज्ञ, विविध संस्कार एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम निर्धारित है।

महोत्सव का आयोजन शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का संदेश दिया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार, यज्ञ के दौरान विवाह, नामकरण, मुंडन, विद्यारंभ सहित सभी प्रकार के संस्कार संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और युवा शामिल होंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए गायत्री परिवार चोलापुर के सदस्य रामजी यादव ने बताया कि महायज्ञ के माध्यम से समाज में नैतिकता और आध्यात्मिकता की अलख जगाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा