उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस कमिश्नर ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, वीवीआईपी मार्ग घोषित हुआ नो फ्लाई जोन

उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस कमिश्नर ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, वीवीआईपी मार्ग घोषित हुआ नो फ्लाई जोन

 

वाराणसी। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के वाराणसी आगमन और भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की और ग्रैंड रिहर्सल भी संपन्न कराया।

 

पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिया कि वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए। सभी पुलिस कर्मियों को पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और अपने पास ड्यूटी कार्ड एवं आई-कार्ड अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जाएगा।

 

श्री अग्रवाल ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। कार्यक्रम स्थल के निकट अस्थायी पार्किंग व्यवस्था की गई है ताकि यातायात में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वीवीआईपी मार्ग पर किसी भी वाहन को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।

 

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कार्यक्रम स्थल और मार्ग को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन सहित किसी भी उड़ने वाली वस्तु का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा के दृष्टिगत रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई है और पूरे क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से की जा रही है।

 

भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने साथ रस्से और लाउड हेलर/पीए सिस्टम रखें और आवश्यकता पड़ने पर इनका प्रयोग करें। कार्यक्रम स्थल और मार्ग पर प्रवेश से पहले सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि महिलाओं की चेकिंग केवल महिला पुलिसकर्मी ही करें।

 

पुलिस कमिश्नर ने सभी कर्मियों से कहा कि वे निर्धारित समय पर अच्छे टर्न-आउट में अपने ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहें, अपने साथियों की पहचान करें और जनता से विनम्रता एवं शालीनता से व्यवहार करें। उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों को अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को पूरी तरह ब्रीफ करने के निर्देश दिए ताकि ड्यूटी के दौरान किसी स्तर पर कोई कमी न रह जाए।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश सिंह, वाह्य जनपदों से आए अधिकारी, पीएसी एवं अर्धसैनिक बलों के जवान सहित कमिश्नरेट वाराणसी के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा