पूर्व विद्यालय प्रबंधक पंडित रामयश त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

पूर्व विद्यालय प्रबंधक पंडित रामयश त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

वाराणसी। चोलापुर क्षेत्र के जगापट्टी गांव में बुधवार की मध्यरात्रि उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब गांव के निवासी एवं श्री युगल बिहारी इंटर कॉलेज, रामेश्वर के पूर्व प्रबंधक पंडित रामयश त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे लंबे समय से हृदय और मस्तिष्क संबंधी रोगों से पीड़ित थे। परिजनों के अनुसार, बुधवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन तब तक उन्होंने अंतिम सांस ले ली थी।

उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को जगापट्टी स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को गांव में भ्रमण कराकर मणिकर्णिका घाट ले जाया गया, जहां उनके छोटे पुत्र संजय त्रिपाठी ने मुखाग्नि दी।

पंडित रामयश त्रिपाठी ने वर्ष 1962 से 2001 तक श्री युगल बिहारी इंटर कॉलेज में अंग्रेजी शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधक के रूप में कार्य किया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने विद्यालय भवन निर्माण और सुविधा विस्तार हेतु देश के विभिन्न हिस्सों से सहयोग प्राप्त कर विद्यालय को नई पहचान दिलाई।

विद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वर्तमान प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ‘पप्पू’ ने कहा, “हम सभी ने अपने एक अभिभावक को खो दिया है। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने कई विकास कार्य किए, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जा सका।”

अंतिम यात्रा में परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में छोटे भाई महाबली त्रिपाठी, पुत्र लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, सुनिल दत्त त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी, जनार्दन त्रिपाठी, ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव, प्रमोद दुबे, शनि प्रकाश मिश्र सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा