कठपुतलियों के जरिए लौह पुरुष को नमन

पटेल जयंती की पूर्व संध्या पर ‘हिन्द के सरदार’ का पहला प्रदर्शन

 

चौबेपुर (वाराणसी)। देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भंदहा कला कैथी स्थित आशा लाइब्रेरी में बुधवार को सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में क्रिएटिव पपेट आर्ट्स ग्रुप द्वारा कठपुतली नाटक ‘हिन्द के सरदार’ का प्रथम प्रदर्शन किया गया।

 

54 मिनट की इस प्रस्तुति में 78 कठपुतलियों के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन वृत्त को जीवंत किया गया। छह कलाकारों की टीम ने यह अद्भुत नाट्य प्रस्तुति दी। नाटक के संयोजक और प्रसिद्ध कठपुतली कलाकार मिथिलेश दुबे ने बताया कि यह देश का पहला ऐसा कठपुतली नाटक है जो पूरी तरह पटेल जी के जीवन पर आधारित है। इसकी पटकथा राजस्थान के साहित्यकार डॉ. नरेंद्र निर्मल ने लिखी है। उन्होंने बताया कि इस नाटक की तैयारी में लगभग एक वर्ष का समय लगा और पटेल जयंती वर्ष में इसे देशभर में 150 बार मंचित करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि सरदार पटेल भारतीय राजनीति के ऐसे पुरुष थे जिन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता को अपने कर्मों से साकार किया। उन्होंने 562 रियासतों को भारतीय संघ में शामिल कर देश को एक सूत्र में पिरो दिया।

 

नाटक में अनिल कुमार, विशाल सिंह, सुजीत कुमार, पंकज कुमार और विशाल कुमार ने सह-कलाकार के रूप में सहभागिता की। आयोजन में प्रदीप कुमार सिंह, राजकुमार पटेल, सौरभ चन्द्र, दीन दयाल सिंह, ज्योति सिंह, साधना, सरोज, श्वेता आदि का विशेष योगदान रहा।

 

इस अवसर पर डॉ. विद्या सागर पाण्डेय, डॉ. शशि भूषण सिंह, गोविन्द चौबे, नीरज चौबे, श्यामाचरण पाण्डेय, सौरभ सिंह, अरुण पाण्डेय, शिवेंद्र सिंह, राम जनम, रणवीर पाण्डेय, शशि प्रकाश, मनोज यादव, रमेश प्रसाद, गोरख सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा