रन फॉर यूनिटी में बच्चों संग पुलिसकर्मियों ने दिखाया उत्साह

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को किया गया नमन

चौबेपुर (वाराणसी)। भारत के लौह पुरुष और देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को चौबेपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, शिक्षकों और पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व थाना चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने किया। दौड़ की शुरुआत श्री सुभाष इंटरमीडिएट कॉलेज चौबेपुर बाजार से हुई, जो चौबेपुर बाजार, डालिम्स स्कूल मार्ग, गाजीपुर–गोरखपुर मार्ग होते हुए चौबेपुर जुझार पट्टी तक पहुँची और फिर वापस आकर थाना प्रांगण में संपन्न हुई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि “रन फॉर यूनिटी” का उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक सशक्त भारत का निर्माण किया, जो आज दुनिया के सामने एक संगठित राष्ट्र के रूप में खड़ा है।

थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरदार पटेल का जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में एक प्लाटून पीएसी के जवानों ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम में एसएसआई राजेंद्र यादव, एसआई पूजा गुप्ता, योगेंद्र प्रसाद, बुद्ध सिंह सेंगर, राघवेंद्र प्रताप सिंह, धीरेन्द्र कुमार, अखिलेश सरोज सहित विद्यालय के शिक्षक अवधेश पांडेय, कृष्णचंद्र चौबे और मनबोध यादव भी मौजूद रहे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना तथा लोगों में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक