कौवापुर के जलसे में नवयुवकों ने लगाया चार चाँद, किए गए सम्मानित

धार्मिक उत्साह और सजावट से गूंजा गाँव, लोगों ने की सराहना

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के ग्राम सभा कौवापुर नई मस्जिद पर मंगलवार की देर रात ऐशा की नमाज़ के बाद हुसैनिया कमेटी कौवापुर के तत्वावधान में आयोजित जलसे का कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के आयोजन में गाँव के नवयुवकों — इमरान अंसारी, शमशेर खां, अब्बास खां, साबे आलम, इमरान खान, आज़म आदि — ने अग्रणी भूमिका निभाई। युवाओं ने साज-सज्जा से लेकर समूचे आयोजन की तैयारी तक में पूरी मेहनत और लगन दिखाई। उनके इस सराहनीय प्रयास पर ग्रामवासियों और क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए सभी युवाओं का फूलमालाओं से स्वागत और सम्मान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहंशाहे खिलावत मस्लहे कौम व मिल्लत नाशिरे मसलके अहले सुन्नत असीरे हज़रत अल्लामा मौलाना इरशाद रब्बानी साहेब किबला (शक्कर तालाब, वाराणसी) ने अपने शायराना अंदाज़ में नात और तकरीर पेश की। उनकी ओजपूर्ण तकरीर और किरात ने जलसे को आध्यात्मिक रंग से भर दिया।

कार्यक्रम में मौलाना फैजुर रहमान साहेब, मौलाना फरीद साहेब, जुम्मन भाई, सिराजुद्दीन भाई, मोगीस अंसारी, जुल्फेकार, नेयाज अंसारी, गब्बर मंसूरी, बेलाल, नसीर, मोबीन मंसूरी, शहनवाज अंसारी, जाहिद डॉक्टर, कलीमुद्दीन, अब्दुल कादिर, शाहिद हाशमी, जावेद मंसूरी, मुबारक, सलाउद्दीन, निजामुद्दीन, असलम भाई, शाकिर अली, जहांगीर आलम, अरशद खां आदि की उपस्थिति रही।

इसके साथ ही ग्राम प्रधान नीरज पाल और पूर्व प्रधान नागसेन गौतम सहित बड़ी संख्या में गाँव के सम्मानित नागरिक और महिलाओं ने जलसे में भाग लिया।

मौलानाओं की तालीम, नात और किरात से पूरा वातावरण भक्तिमय और रूहानी रंग में रंग गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा