बारिश बनी आफत: चौबेपुर के खेतों में डूबा किसानों का सपना

मौसम की मार से हताश किसान, राहत की मांग तेज

वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज हवाओं और झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड भी बढ़ने लगी है। वहीं खेतों में पानी भर जाने से किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

क्षेत्र के कई गांवों में कटी हुई धान की फसल खेतों में ही सड़ने लगी है। साथ ही आलू, चना और मटर की बुवाई पर भी गंभीर असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि इस बारिश ने उनकी सालभर की मेहनत पर संकट खड़ा कर दिया है।

छितमपुर गांव निवासी अमित राजभर ने बताया कि उन्होंने धान काटकर खेत में ही रखा था, जो पूरी तरह सूख चुका था, लेकिन लगातार तीन दिनों की बारिश से अब वह सड़ने लगा है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर बारिश नहीं रुकी तो सारा धान खराब हो जाएगा।

केवल छितमपुर ही नहीं, बल्कि कौवापुर, अजांव, बर्थरा, गारथौली, मठिया, गोंलधमकवां, रजवाड़ी, धौरहरा, कैथी, चंद्रावती और मोलनापुर सहित आसपास के कई गांवों के किसान भी भारी नुकसान झेल रहे हैं। खेतों में पानी भर जाने से आलू की नई बुवाई दब गई है, जबकि चना और मटर के बीज गलने लगे हैं। खेतों में खड़ी धान की फसल झुक गई है, जिससे कटाई में कठिनाई आ रही है और कट चुकी फसल के सड़ने का खतरा बढ़ गया है।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि बारिश जल्द नहीं थमी तो राहत और मुआवजे की व्यवस्था की जाए।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों नागरिकों ने लिया भाग   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, राजातालाब (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण