कौवापुर गांव के जलसे में नवयुवकों ने लगाया चार चाँद, सम्मानित हुए आयोजक

कौवापुर गांव के जलसे में नवयुवकों ने लगाया चार चाँद, सम्मानित हुए आयोजक

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। ग्राम सभा कौवापुर नई मस्जिद में मंगलवार की देर रात ऐशा की नमाज़ के बाद नमाज़ हुसैनिया कमेटी कौवापुर के तत्वावधान में शानदार जलसे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गांव के नवयुवकों — इमरान अंसारी, शमशेर खान, अब्बास खान, साबे आलम, इमरान खान, आज़म आदि ने साज-सज्जा से लेकर संपूर्ण व्यवस्था तक अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्रम को सफल बनाया। युवाओं के इस योगदान की ग्रामवासियों व क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की और उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया।

इस मौके पर हज़रत अल्लामा मौलाना इरशाद रब्बानी साहब किबला (शक्कर तालाब, वाराणसी) ने अपने प्रभावशाली अंदाज़ में तक़रीर और नात पेश की, जिससे पूरा माहौल श्रद्धा और उत्साह से भर उठा। बड़ी संख्या में गांव के लोग, बुजुर्ग और महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।

मौलानाओं ने अपने संबोधन में मजहबी तालीम, किरात और नात की अहमियत पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौलाना फैजुर्रहमान साहब, मौलाना फरीद साहब, ग्राम प्रधान नीरज पाल, पूर्व ग्राम प्रधान नागसेन गौतम सहित गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर जुम्मन भाई, सिराजुद्दीन भाई, मोगीस अंसारी, जुल्फेकार, येबदुर्रहमान, नेयाज अंसारी, गब्बर मंसूरी, बेलाल, बसीर, नसीर, मोबीन मंसूरी, शहनवाज अंसारी, जाहिद डॉ., कलीमुद्दीन, अब्दुल कादिर, शाहिद हाशमी, जावेद मंसूरी, मुबारक, सलाउद्दीन, निजामुद्दीन, असलम भाई, शाकिर अली, जहांगीर आलम, अरशद खान आदि की भी विशेष उपस्थिति रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों नागरिकों ने लिया भाग   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, राजातालाब (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण