मिशन शक्ति के तहत नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता अभियान

पोस्टर प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों ने दिया महिला सुरक्षा का संदेश

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। मिशन शक्ति 5 के तहत शनिवार को थाना चौबेपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निरीक्षक पूजा गुप्ता (प्रभारी मिशन शक्ति) ने की। यह आयोजन एसओएस चिल्ड्रन विलेज, दनियालपुर में किया गया, जिसका उद्देश्य नए आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के बारे में जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बच्चों ने कानून, न्याय व्यवस्था और महिला सुरक्षा से जुड़े प्रेरक संदेश प्रस्तुत किए। इसके अलावा, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने अपराध रोकथाम और न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी को रोचक रूप में प्रदर्शित किया।

उप निरीक्षक पूजा गुप्ता ने विद्यार्थियों को नए कानूनों के अंतर्गत महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा से संबंधित अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि “मिशन शक्ति 5 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास और कानूनी जागरूकता बढ़ाना है।”

कार्यक्रम में साइबर क्राइम प्रभारी उप निरीक्षक चंद्र मोहन यादव ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। इस अवसर पर महिला कांस्टेबल अंजलि और रंजना भी उपस्थित रहीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा