छपरा सीट पर खेसारी यादव को मात, बीजेपी की छोटी कुमारी ने लिखी नई कहानी

छपरा सीट पर खेसारी यादव को मात, बीजेपी की छोटी कुमारी ने लिखी नई कहानी

 

छपरा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट सबसे अधिक चर्चा में रही, जहां भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को बीजेपी उम्मीदवार छोटी कुमारी ने हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। सेलेब्रिटी उम्मीदवार के कारण यह सीट नामांकन से ही सुर्खियों में थी, लेकिन परिणाम ने सभी को चौंका दिया।

 

बीजेपी की परंपरागत सीट, बागी विरोध के बावजूद जीत

छपरा सीट पिछले दो दशकों से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है और लगातार चार बार पार्टी यहां विजय हासिल करती रही है। इस बार छोटी कुमारी को टिकट दिए जाने पर पार्टी के भीतर विरोध भी देखने को मिला, फिर भी उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की। खेसारी यादव जैसे लोकप्रिय चेहरे को हराना उनके लिए राजनीतिक पहचान का बड़ा अवसर साबित हुआ।

 

कौन हैं छोटी कुमारी?

35 वर्षीय छोटी कुमारी राजनीति में नया नाम नहीं हैं। वे जिला पार्षद रह चुकी हैं और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष भी रहीं। सामाजिक सेवा में सक्रिय रहने वाली छोटी कुमारी इस बार पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतरीं और सीधे जीत हासिल की। उनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है और उनके पास लगभग 1.4 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है।

 

स्थानीय बड़े नेता का विरोध भी झेलना पड़ा

सूत्रों के अनुसार, सारण में पार्टी के एक बड़े नेता छोटी कुमारी की टिकट के पक्ष में नहीं थे और अपने समाज के किसी अन्य नाम की मांग कर रहे थे। लेकिन हाईकमान ने उनकी राय को दरकिनार करते हुए छोटी पर भरोसा जताया। अंततः वे इस भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरीं और छपरा सीट पर पार्टी को एक और जीत दिलाई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जिलाधिकारी से मिले साहित्यकार अर्पित सर्वेश, भेंट की पुस्तक ‘अर्नू’

    साहित्य और प्रतापगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को लेकर हुई चर्चा, डीएम ने साहित्यिक प्रयासों की सराहना कर दी शुभकामनाएं   प्रतापगढ़। विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक एवं कवि अर्पित सर्वेश शुक्ला…

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन